LATEST:


विजेट आपके ब्लॉग पर
पुस्तक विमोचन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पुस्तक विमोचन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 5 जनवरी 2010

दीपक 'मशाल' के काव्य संग्रह "अनुभूतियाँ" का विमोचन कार्यक्रम संपन्न

ब्लॉग जगत में अपनी काव्य प्रतिभा से धक् जमाने वाले दीपक 'मशाल' की काव्य-कृति "अनुभूतियाँ" का आज विमोचन हुआ



सामाजिक संस्था दीपशिखा द्वारा सिटी सेन्टर उरई में आयोजित विचार गोष्ठी, पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम आयुक्त झाँसी जे0 पी0 चौरसिया ने काव्य संग्रह ‘अनुभूतियाँ’ के विमोचन कार्यक्रम में कहा कि "समाज के बदलते परिवेश में साहित्य में भी बदलाव आते रहे और साहित्य के इसी बदलते स्वरूप से विभिन्न कालों और धाराओं का प्रतिपादन होता रहा है। वर्तमान काव्य संग्रह ‘अनुभूतियाँ’ नई पीढ़ी को एक दिशा प्रदान करेगी।"

काव्य संग्रह ‘अनुभूतियाँ’ जनपद के कोंच के युवा साहित्यकार दीपक ‘मशाल’ की प्रथम कृति है।


युवा साहित्यकार वर्तमान में ग्रेट-ब्रिटेन में जैव-प्रौद्योगिकी विषय में अपने शोध कार्य को पूरा करने में लगे हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि और बिलायती परिवेश के बाद भी दीपक का हिन्दी साहित्य प्रेम कम नहीं हुआ। वर्तमान में वे इण्टरनेट पर ब्लाग के माध्यम से लेखन कार्य में रत हैं।

======================

विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पर क्लिक करके बुन्देलखण्ड टुडे (ब्लॉग समाचार पत्रिका) पर पढ़ी जा सकती है

रविवार, 3 जनवरी 2010

दीपक मशाल की काव्य-कृति "अनुभूतियाँ" का विमोचन

ब्लॉग जगत में अपनी मन को छू लेने वाली काव्य रचनाओं से सभी का दिल जीतने वाले युवा साहित्यकार दीपकमशाल' ' की काव्य-कृति "अनुभूतियाँ" का विमोचन 05 जनवरी 2010 को उरई के प्रसिद्द सभागार सिटी सेंटर में संपन्न होने जा रहा है।
इसमें लखनऊ से एक और ब्लोगर महफूज़ अली जी के पधारने की सम्भावना है। शेष कार्यक्रम आयोजकों और दीपक जी के बीच की बात है।