जगह होगी : सीएसडीएस-सराय, 29, राजपुर रोड (सिविल लाइंस मेट्रो से पांच मिनट की पैदल यात्रा), दिल्ली- 110054
वक्त होगा : दोपहर दो बजे
इस बारे में अधिक जानकारी के लिए ravikant@sarai.net पर संपर्क करें।
नोट : सराय में भाषा, तकनीक और साहित्य के अंतर्संबंधों पर कार्यक्रम सुबह 11 बजे से ही शुरू हो जाएगा। आपलोगों में जिन किसी को इन विषयों में दिलचस्पी और समय है, वो 11 बजे भी आ सकते हैं
सौजन्य : http://taanabaana.blogspot.com/2010/01/blog-post_09.html गाहे-बगाहे
यह चिट्ठा चिट्ठाकारों के सम्मेलन , मिलन और उनकी गतिविधियों की सूचना के बारे में है . साथ ही ब्लॉग जगत संबंधित सूचनायें भी दी जा सकती हैं .
दिल्ली ब्लौगर्स बैठक सूचना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
दिल्ली ब्लौगर्स बैठक सूचना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शनिवार, 9 जनवरी 2010
रविवार, 3 जनवरी 2010
न जाने किस देस में मिल जाए ब्लागर ,(दिल्ली ब्लौगर्स बैठक सूचना )
जी हां सच ही तो कहा है , अब तक आप सुन रहे थे कि न जाने किस भेष में मिल जाएं नारायण , अब ये तो हमें पता नहीं कि किसी को किसी भी भेष में नारायण मिले कि नहीं मगर इस स्तंभ के माध्यम से हमारी कोशिश है कि हम अपने सभी ब्लोग्गर साथियों की सभी जरूरी सूचना , विशेषकर एक स्थान से दूसरे स्थान की यात्रा प्रवास आदि की सूचना । किसी भी ब्लोग बैठकी/ सम्मेलन/ संगोष्ठी आदि की सूचना एक दूसरे तक पहुंचाएंगे । किंतु इसमें आपसे सहयोग की अपेक्षा है । आप के लिए बस इतना काम है कि अपनी सूचना, किसी भी माध्यम से इस स्तंभ तक पहुंचा दें । मेल से , टिप्पणी के माध्यम से , फ़ोन कर के , या सिर्फ़ फ़ोन मैसेज भेज के । हम न सिर्फ़ उसे ब्लोग जगत के सभी पाठकों तक पहुंचाएंगे बल्कि साथ ही साथ ये प्रयास करेंगे कि आप तक ये सूचना भी पहुंचे कि उस अमुक स्थान से कौन कौन से वे ब्लोग्गर हैं जिनसे आपकी मुलाकात संभव है । इसके बाद यदि आप चाहें तो अपनी बैठक की रिपोर्ट भी हमें भेज सकते हैं । उम्मीद है कि आपको ये प्रयास न सिर्फ़ पसंद आएगा बल्कि आपके लिए बहुत ही उपयोगी भी साबित होगा ।
तो आज ही कुछ सूचनाएं और घोषणाओं से शुरूआत की जाए तो कैसा रहेगा :-
जनवरी के तीसरे रविवार यानि १७ जनवरी को दिल्ली के सभी ब्लोग्गर्स के लिए एक मिलन बैठकी का आयोजन किया जाना तय हुआ है । समय और स्थान की सूचना आप सभी को बहुत ही जल्द इस स्तंभ एवं अन्य ब्लोग पोस्ट के माध्यम से दी जाएगी .......तो तैयार हैं न ॥
चलिए मान लिया कि शायद उस दिन आपको फ़ुर्सत नहीं तो लीजिए जी हम कहां मानने वाले हैं ,अगली जानकारी लीजिए । राज भाटिया जी अपने लगभग एक सप्ताह के भारत प्रवास पर इस माह के अंत में दिल्ली पहुंचने वाले हैं , सो उनसे मुलाकात का ये सुनहरा मौका हम कैसे जाने देते । तो तारीख नोट कीजीए ...दिनांक ७ फ़रवरी , समय और स्थान अभी तय नहीं हुआ है , होते ही सूचना दे दी जाएगी ।
तो आज के लिए इतना ही , उम्मीद है कि पांचवा खंबा , आपकी सेवा में यूं ही लगा रहेगा हमें पूरी जानकारी है कि इस साल हिंदी ब्लोग जगत में ब्लोग्गर्स की बहुत सी हलचल होने वाली हैं तो साथ जुडे रहें ॥
सदस्यता लें
संदेश (Atom)