ये मैं नहीं कह रहा ज़ाकिर अली रजनीश का स्नेह निमंत्रण है
ये बैठका गोखले मार्ग स्थित एन0बी0आर0आई0 के गेस्ट हाउस में प्रस्तावित है और उसकी तारीख है 30 जनवरी। समय रखा गया है, शाम के 06 बजे का
यह चिट्ठा चिट्ठाकारों के सम्मेलन , मिलन और उनकी गतिविधियों की सूचना के बारे में है . साथ ही ब्लॉग जगत संबंधित सूचनायें भी दी जा सकती हैं .
शुक्रवार, 29 जनवरी 2010
मंगलवार, 26 जनवरी 2010
दिल्ली ब्लोग्गर बैठक (7 फ़रवरी 2010 को )
अब बात कुछ अलग , यानि अगले ब्लोग्गर बैठक की ,वही विरोधाभास की , जी हां आप कहेंगे अभीतो ऊपर कहा है कि ब्लोग्गिंग में रफ़्तार को कुछ कम किया जाएगा और अब नए ब्लोग्गर्स बैठकीकी घोषणा भी हो रही है । मगर क्या करें जी , पिछले बरस के वादे को कितना टाला जाए , ये तो टलभी जाता मगर अब जबकि राज भाटिया भाई साहब का आने का कार्यक्रम सुनिश्चित हो चुका है तोफ़िर देर किस बात की लीजीए नोट कीजीए
अगली दिल्ली ब्लोग्गर बैठक दिनांक 7 फ़रवरी 2010 को पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर /शक्करपुर केमधुबन चौक पर स्थित जीजीएस कैफ़े एंड रेस्टोरेंट में , समय दिन के 11 बजे से शाम के 4 बजे तक।
पहले ही कह चुका हूं को कोई एजेंडा नहीं , झंडा नहीं सिर्फ़ मुलाकात और बात होगी । फ़िर भी जिन्हेंलगता है कि विषय हो तो बेहतर होगा वे अपने विचार , ब्लोग्गिंग में आने , ब्लोग्गिंग की मुश्किलें , मीडिया और ब्लोग्गिंग आदि विषयों पर हमसे बांट सकते हैं । सुना पढा कि अपने मित्र लोग माईकजी को देखते ही घिघिया जाते हैं , सो इसका भी पक्का इंतजाम है ..........यानि कोई माईक शाईकनहीं । अपने अपने सुर ताल , अपना अपना राग खुद ही गाईये हम उसी हिसाब से आनंद लेंगे ।जिनलोगों को ये लगता है कि ब्लोग्गर्स बैठक सिर्फ़ गुटबंदी के लिए होती है और जिन्हें ये आशंका हो रहीहै कि कहीं परिवार में होने वाली खींचतान और उठापटक ब्लोग्गिंग में भी न शुरू हो जाए .....उनकेलिए सिर्फ़ इतना कि ..आप देखिएगा ...परिवार में सिर्फ़ खींचतान ही नहीं प्यार भी होता है , स्नेह भीहोता है , एक दूसरे पर विश्वास भी होता है ......क्यों आप देखेंगे न ?
मेरा पूरा प्रयास है कि इस ब्लोगगर्स बैठक में हमारी महिला ब्लोग्गर्स भी भागीदारी करें और अपनाविचार रखें । मुझे खुशी है कि मुझे इस दिशा में उनसे सकारात्मक जवाब मिला है । कौन कौन रहेगा , कौन कौन आएगा इसकी जानकारी समय आने पर दी जाएगी ॥
चलते चलते एक छोटी सी झलक दिखाता चलूं कि कौन कौन पधार सकते हैं
लखनऊ से : श्री महफ़ूज़ अली जी और रविंद्र प्रभात जी
राजस्थान से : श्री दिनेश राय द्विवेदी जी
जर्मनी से : श्री राज भाटिया जी
छत्तीसगढ से : श्री बी एस पाबला जी , ललित शर्मा जी , और कुछ और ब्लोग्गर मित्र गण
दिल्ली से : श्री अविनाश वाचस्पति जी, श्री खुशदीप सहगल जी ,कार्टूनिस्ट इरफ़ान जी , संभवत: डा. टी एस दराल जी , भाई विनीत उत्पल जी ,भाई मिथिलेश दूबे और हिंदी साहित्य मंच से जुडे नीशूतिवारी, श्री राजीव तनेजा जी, श्री नीरज जाट जी ,श्री प्रवीण पथिक , श्री आशीष अंशु, श्री मोईनशम्सी, श्री एम वर्मा, श्री पवन कुमार, श्री सतेन्द्र जी और भी बहुत से ब्लोग्गर मित्र जिन्होंने अपनीउपस्थिति दर्ज़ कराने का वादा किया है ।तो मिलते हैं फ़िर ......................
सोमवार, 25 जनवरी 2010
छत्तीसगढ़ के ब्लॉगर हिन्दी ब्लॉग जगत के विकास के लिए एकजुट
छत्तीसगढ़ के विभिन्न अंचलों से आये व एक अतिथि अभिषेक की उपस्तिथि में यह सम्मेलन प्रारंभ हुआ
छत्तीसगढ़ ब्लॉगर मीट का आरम्भ प्रेस क्लब के सचिव गोकुल सोनी जी ने सभी उपस्थित ब्लागरों का स्वागत करते हुए किया . उन्होंने ब्लॉग जगत को आने वाले दिनों में एक सशक्त विचारधारा के मंच के रूप में परिभाषित किया .
अनिल पुसदकर अध्यक्ष प्रेस क्लब ने इस आयोजन पर प्रश्न चिन्ह लगाने वालों से सीधा सवाल किया कि यह आयोजन उनके द्वारा प्रस्तावित नहीं था बल्कि राजकुमार और ललित के द्वारा आव्हान किया गए और पिछले सप्ताह स्थगित आयोजन का ही स्वरुप है. कुछ विघ्न संतोषियों और कुछ अपने स्वार्थों को ढहते हुए देखने वाले लोगों ने रायपुर में ये अफवाह फैलाई थी कि यह आयोजन शासन के कुछ लोगों द्वारा प्रायोजित है. उन्होंने छत्तीसगढ़ की छवि राज्य के बाहर दूषित करने वालों को चेताया कि बहुत हो गया , अब हम सब सामूहिक रूप से व बिना किसी भेदभाव के, निष्पक्ष रहते हुए इस कार्य को एक सामूहिक ब्लॉग के माध्यम से क्रियान्वयित करेंगे . इसका सभी लोगों ने स्वागत किया .
सभी ब्लोगरों ने एक बाद एक अपने विचार प्रकट किये .
जो विचार सामने निकल कर आये वे इस प्रकार हैं .
१. एक सामूहिक ब्लॉग जो प्रदेश की सही पहचान विश्व के सामने रखेगा , यह एक बहुआयामी मंच होगा .
२. नए ब्लोगरों को प्रोत्साहित करना .
३. एक कार्यशाला का आयोजन जिसमे विशषज्ञों द्वारा ब्लॉग के विभिन्न आयामों से लोगों का परिचय कराना .
४. अखिल भारतीय हिंदी ब्लोगर सम्मेलन का आयोजन
५. कुछ लोगों द्वारा एक डोमेन को रजिस्टर कराये जाने के बारे में जो भ्रांतियां व व्यवहार किया जा रहा है उसका समग्र रूप से विरोध और इस विवाद को सदभावनापुर्वक निराकरण करने का प्रयास .
प्रेस क्लब में कार्यक्रम संपन्न होने पर कुछ लोगों ने विदा ली और १० लोगों ने भोजन स्थल जो कि शहर के थोडा बाहर एक शांत स्थल में स्तिथ है प्रस्थान किया .यहाँ अनिल के मित्र मंडल ने सबका आत्मीयता से स्वागत किया . चखना और भोजन के बीच हंसी मजाक और ब्लॉग जगत के बारे में बाते होती रहीं .
इस बीच पाबला जी ने बारी बारी से अजय झा से सबकी बात करवाई . उन्होंने मार्च अप्रैल में रायपुर आने का वादा किया.पांचवा खम्बा के बारे में उन्होंने कुछ सुझाव दिया तो मैंने उन्हें ही इसे क्रियान्वित करने के लिया कहा . इसे आप आने वाले समय में देखेंगे . भोजन के बाद सबने शीघ्र फिर मिलने के उल्लास के साथ विदा ली.
चित्र और भी हैं , ये चित्र रैनडम रूप से लगाये गए हैं . कैमरा संचालन के लिए अभिषेक का धन्यवाद
छत्तीसगढ़ ब्लॉगर मीट विभिन्न नजरो से
रायपुर ब्लोगर सम्मलेन की पहली रिपोर्ट - युवा नवीन की लेखनी से
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
छतीसगढ़ ब्लॉगर मीट सम्पन्न- मेरी एक लाइन
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
छत्तीसगढ़ के रखवालों की खड़ी हो गई है फौज-देंगे गलत लिखने वालों को जवाब का डोज- राजकुमार ग्वालानी अपने अंदाज में
अतिथि की कलम से - रायपुर प्रेस क्लब में ब्लोगर मीट
छतीसगढ़ ब्लॉगर मीट सम्पन्न
प्रिय
छतीसगढ़ ब्लॉगर मिलन सम्पन्न .विस्तृत वर्णन एवं चित्रों के लिए प्रतीक्षा करें
छतीसगढ़ ब्लॉगर मिलन सम्पन्न .विस्तृत वर्णन एवं चित्रों के लिए प्रतीक्षा करें
शुक्रवार, 22 जनवरी 2010
रायपुर ब्लॉग बैठकी रविवार 24 जनवरी को
कल अनिल से मुलाक़ात हुई तो उसने बताया की पाबला जी से बात हुई है और बैठक का समय 3 बजे रखा गया है .
प्रारम्भिक बैठक प्रैस क्लब में होगी और उसके बाद भोजन के लिए प्रस्थान . इस दौरान भी विमर्श चलता रहेगा .
अनिल इस बैठक का अजेंडा बना रहे हैं. अगर आपके कोई सुझाव हैं तो अनिल से संपर्क करें .
अन्य ब्लॉगर बंधुओं को भी सूचित करें . इसे अपना ही आयोजन समझ कर उत्साहपूर्वक शामिल हों.
पूर्व सूचना दें तो व्यवस्था करने में आसानी होगी
मेरे मोबाइल पर सूचना दें : 9893098332 .
प्रारम्भिक बैठक प्रैस क्लब में होगी और उसके बाद भोजन के लिए प्रस्थान . इस दौरान भी विमर्श चलता रहेगा .
अनिल इस बैठक का अजेंडा बना रहे हैं. अगर आपके कोई सुझाव हैं तो अनिल से संपर्क करें .
अन्य ब्लॉगर बंधुओं को भी सूचित करें . इसे अपना ही आयोजन समझ कर उत्साहपूर्वक शामिल हों.
पूर्व सूचना दें तो व्यवस्था करने में आसानी होगी
मेरे मोबाइल पर सूचना दें : 9893098332 .
विवेक रस्तोगी जी(कल्पतरू वाले) चेन्नई में
विवेक रस्तोगी जी(कल्पतरू वाले) चेन्नई में हैं.. देखिये, उनसे मिलना कब होता है.. अभी कुछ दिनों तक हैं, पर अभी व्यस्तता कुछ अधिक है उनकी.. :)
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
.jpg)
.jpg)